चार दिन पहले बंद हुआ इस सत्र का खनन कार्य

Spread the love

चम्पावत। शारदा नदी में खनन निकासी का कार्य इस सत्र चार दिन पहले ही बंद करा दिया गया। विस में उपचुनाव के कारण खनन कार्य में बाधा पड़ी है। इस सत्र में 2़25 लाख घन मीटर खनिज की निकासी हो पाई। जिससे सरकार को साढ़े नौ करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। पिछले वर्ष 15 दिसंबर से शारदा नदी में शुरू हुए खनन कार्य में इस बार शुरुआती दौर से बाधाओं का अंबार लगा रहा। जिस कारण मजदूरों की रोजी रोटी के अलावा सरकार के राजस्व को करोड़ों का नुकसान सहना पड़ा था। 31 मई तक शारदा नदी में खनन निकासी का कार्य होता है। लेकिन इस बार चम्पावत विस में उपचुनाव के चलते सीमा भी सील हो गई है। जबकि नेताओं के प्रचार के दौर के चलते खनन कार्य बाधित हो रहा था। इस वजह से चार दिन पहले ही इस सत्र में खनन निकासी के लिए गेट बंद कर दिया गया है। सरकार की ओर से इस बार वन निगम को 2़65 लाख घन मीटर का लक्ष्य रखा गया था। डीएलएम हरीश पाल ने बताया कि खनन निकासी के लिए इस सत्र अब गेट बंद कर दिया है। बताया लक्ष्य से इस बार वन निगम करीब 40 हजार घन मीटर खनिज निकासी से पीटे रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *