गोशाला हटाने की मांग को लेकर दर्जा मंत्री व विधायक का किया घेराव

Spread the love

बागेश्वर। गढ़सेर से गो सेवा सदन हटाने की मांग को लेकर क्षेत्र की महिलाएं मुखर हो गई है। नाराज महिलाओं ने अपनी एकसूत्री मांग को लेकर दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट व विधायक पार्वती दास का घेराव किया। उन्होंने कहा कि जब तक गोसदन यहां से नहीं हटाया जाता है तब तक वह चुप नहीं रहेंगी। जानवर उनकी फसलों को चट कर रहे हैं। गढ़सेर में संचालित गौ सेवा सदन के विरोध में बैजनाथ, टीटबाजार, तैलीहाट, बयालीसेरा की महिलाएं नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। उन्होंने आवारा पशुओं को नगर पंचायत प्रांगण में बांध दिया। उसके बाद महिलाएं नमामि गंगे कार्यक्रम स्थल तक पहुंच गई, यहां महिलाओं ने विधायक पार्वती दास और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट का घेराव किया। महिलाओं ने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है। सरकार तुरंत राहत दिलाए गोमती नदी के किनारे बने गौ सेवा केंद्र को हटाकर अन्यत्र बनाने की मांग की। विरोध बढ़ता देख ईओ नगर पंचायत गरुड़, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा भी मौके पर पहुंची। उन्होंने भी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर डटीं रहीं। उन्होंने गोसदन को जंगल के किनारे बनाने तथा इसे सुव्यवस्थित ढंग से चलाने की मांग की है। इस मौके पर सभासद बैजनाथ ममता आर्या, सभासद गढ़शेर प्रदीप गुरुरानी, सभासद गरुड़ अंकित जोशी, तारा देवी, पूजा गोस्वामी, रजनी आर्या, पुष्पा नेगी, दुनिया देवी, बिमला देवी, पूजा देवी, दीपा नेगी, शांति गोस्वामी, तुलसी देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *