उच्च शिक्षा मंत्री ने घसियारी किट किये वितरण

Spread the love

25000 महिलाओं तक घसियारी किट पहुंचाने का लक्ष्य: धन सिंह रावत
दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत पांच लाख के चैक किए वितरित
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने पाबौं ब्लॉक के कोटली गांव में सैकड़ों महिलाओं को घसियारी किट बांटी। उन्होंने महिलाओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ लेने की भी अपील की।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि एक अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीठसैन में इस योजना का शुभारंभ किया था। कहा कि मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना के अंतर्गत घास काटने व खेतों में काम करने वाली माता बहनों को यह किट दी जा रही है, जिसमें दो कुदाल, दो दरांति, एक टिफिन, एक वाटर बोतल, एक परांदा, एक रस्सी और इन सभी को रखने के लिए एक बैग शामिल है। यह किट राठ विकास अधिकरण के माध्यम से उन महिलाओं को दिए जा रहे हैं जिनके द्वारा इस किट के लिए आवेदन किया गया था। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि घस्यारी किट के लिए अभी तक 14000 आवेदन आ चुके हैं राठ विकास अधिकरण का लक्ष्य है कि 25000 महिलाओं तक यह किट पहुंचे। इसके साथ ही डॉ. रावते ने स्वरोजगार को ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ावा देने के लिए दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत सहकारिता समूहों को पांच लाख के चैक भी वितरित किए।. इस मौके पर उत्तराखंड सहकारी संघ के अध्यक्ष मातवर सिंह रावत मंडल अध्यक्ष दीपक रावत गुलाब सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *