उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत बहुद्देशीय शिविर में करेंगें प्रतिभाग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत शनिवार को श्रीनगर पहुंचकर बहुद्देशीय शिविर में प्रतिभाग करेंगे। बहुउद्देश्य शिविर में जनपद के समस्त विभागीय अधिकारियों एवं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजनाओं के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग कर आम-जनमानस की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।
जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने जनपद के समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस बहुउद्देशीय शिविर में अपने विभागीय स्टॉल स्थापित कर अद्यतन सूचनाओं सहित शिविर में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें तथा विभाग से सम्बन्धित योजनाओं/सुविधाओं को जनता के समक्ष उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी को निर्देशित किया कि बहुद्देशीय शिविर में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।
तत्पश्चात् मा. मंत्री डॉ. रावत 2 बजे पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती के अवसर पर उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में फल वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *