दर्जा राज्य मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक

Spread the love

पिथौरागढ़। निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर दर्जा राज्य मंत्री गणेश सिंह भंडारी यहां पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सोमवार को यहां लोनिवि विश्राम गृह में दर्जा राज्य मंत्री ने निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि शीघ्र ही निकाय चुनाव हो सकते हैं। जिसे लेकर हम सभी को एकजुट रहना होगा। कहा कि पार्टी स्तर पर उम्मीदवार को टिकट मिलेगा। पार्टी जिस भी प्रत्याशी को टिकट देगी। उसे हम सभी को विजयी बनाना है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्या को भी सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि भाजपा अनुशासन वाली पार्टी है। कहा कि संगठन स्तर पर निकाय चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। सदस्यता अभियान से पार्टी की स्थिति मजबूत हुई है। संगठन स्तर के तहत शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्ष को मजबूत किया गया है। यहां जिला सहकारी बैंक पिथौरागढ के पूर्व चेयरमैन मनोज सामंत, भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्र , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन भंडारी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष धीरज बिष्ट, जीवन पाठक, दीपक नेवलिया, जीवन धानिक, त्रिलोक खाती, पूरन राम, विमल पंत, मंजुलमहेश्वर, आशा भैसोड़ा, नीमा पंत, मंजू बाफिला, नीरू कार्की, मालती देवी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *