वन मंत्री के जन्मदिवस से पूर्व किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उज्वला सामाजिक संस्था की ओर से वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के जन्मदिन से पूर्व बेस चिकित्सालय कोटद्वार में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान संस्था ने आम जन से भी रक्तदान करने की अपील की।
शनिवार को उज्वला सामाजिक संस्था की ओर से बेस चिकित्सालय कोटद्वार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ संस्था की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने रक्तदान कर किया। साथ ही रेनू कोटनाला ने अपने पति कमलेश कोटनाला के साथ रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में विजय डोबरियाल, सौरभ कश्यप, करण गुसाईं, प्रियंका, रजनी नेगी, ज्योति नेगी, आशीष केष्टवाल, निशा जुयाल, प्रीति कुलाश्री, नीरज उपाध्याय आदि ने रक्तदान किया। साथ ही और लोगों को भी रक्तदान के लिए जागरूक किया। इस मौके पर सीएमएस डा. बीसी काला, डा. सुनील शर्मा, डा. सुप्रिया घिल्डियाल, शशि केष्टवाल, लीला कर्णवाल, सरिता कोटनाला, रानी नेगी, संतोष रावत, अनीता उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *