राज्यमंत्री शमशेर सत्याल ने बांटे पीएम उज्ज्वला गैस कनेक्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। राज्यमंत्री शमशेर सत्याल ने थल के लेपार्ति गांव में पीएम उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन बांटे। इस दौरान 45 महिलाओं को योजना का लाभ मिला। शमशेर सत्याल ने कहा भाजपा सरकार ने निर्धन परिवारों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया है, जिसका लाभ उन्हें हर हाल में मिलेगा। कहा भाजपा के शासन में देश में विकास की लहर दौड़ी है। सरकार हर कसौटी पर खरा उतरी है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रवीण टम्टा, होशियार नेगी, कमलेश प्रसाद, राधा जंगपांगी, सुनील सत्याल सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *