पुलिस लाइन में मंत्री सतपाल महाराज ने फहराया तिरंगा

Spread the love

हरिद्वार()। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पर्यटन, सांस्कृतिक व सिंचाई मंत्री एवं हरिद्वार जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मंत्री का स्वागत किया। परेड कमांडर सीओ अभिनव चौधरी के नेतृत्व में परेड को मुख्य अतिथि ने सलामी दी और निरीक्षण कर जवानों का उत्साहवर्धन किया। बेहतरीन मार्च-पास्ट पर मंत्री ने परेड को एक लाख की सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की। विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मंत्री सतपाल महाराज ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *