मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने प्रधान सहायक के निलंबन पर किया कार्य बहिष्कार

Spread the love

पिथौरागढ़। लोनिवि के कर्मियों ने देहरादून में कार्यरत प्रधान सहायक भगवती प्रसाद सेमवाल के निलंबन पर कार्य बहिष्कार करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। शुक्रवार को कर्मियों ने लोनिवि अभियंता कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ नारेबाजी की। शुक्रवार को कर्मियों ने कहा कि प्रधान सहायक सेमवाल के विरुद्ध बिना जांच पड़ताल के निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधान सहायक का निलंबन किसी भी रूप में सही नहीं है। एकतरफा कार्रवाई को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक प्रधान सहायक सेमवाल के निलंबन को वापस नहीं लिया जाता तब तक बेरीनाग के मिनिस्ट्रियल कर्मी हड़ताल पर डटे रहेंगे। इस दौरान सुशीला देवी, चंद्र सिंह रौतेला, मोहन सिंह जड़ौत, श्यामा प्रसाद, महेंद्र सिंह महरा, भगवती प्रसाद, नवीन जोशी, केदार सिंह धामी, डिगम्बर सिंह, नीतू पंत, भीम सिंह मेहता, मोहन सिंह मेहरा, चंद्र प्रकाश, मीना टम्टा सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *