मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया

Spread the love

 

पिथौरागढ़। एजुकेशनल फेडरेशन आफिसर्स एसोसिएशन ने कुमाऊं मडल स्तर से लंबित प्रकरणों पर कार्रवाई न होने से प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से वह अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रहा है। बुधवार को नगर के टकाना स्थित सीईओ कार्यालय के बाहर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में लोग एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, कर्मचारियों को अभिलेख अनुरक्षण भत्ता दिए जाने, सभी विभागों में मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के अतिरिक्त पद सृजित किये जाने, मिनिस्ट्रीयल संवर्ग की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए न्यूनतम एक माह का प्रशिक्षण देने, पदोन्नति में पूर्व की भांति शिथिलीकरण बहाल करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कार्यदायित्व निर्धारण करने सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन राहत नहीं मिल रही है।
ये रहे शामिलरू प्रांतीय उपाध्यक्ष सौरभ चंद, सचिव नवीन चंद्र पाठक, पंकज खोलिया, एनसी पाठक, जयंत भट्ट, त्रिभुवन खोलिया, प्रदीप बिष्ट, विक्रम नेगी, धीरज परिहार, प्रयाग फर्स्वाण, किरन आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *