मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

Spread the love

नई टिहरी। जनपदीय उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में काली फीती बांधकर कर विरोध-प्रदर्शन किया। मांगों पर गौर न किये जाने पर आगामी 20 फरवरी से कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया जा सकता है। कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट ढांचे का पुनर्गठन, कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल संवर्ग से नायब तहसीलदार के 10 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति, कलक्ट्रेट को मिनी सचिवालय अथवा विशेष विभाग का दर्जा प्रदान करना, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को तहसीलदार का लिंक अधिकारी घोषित करना, वरिष्ठ व मुख्य प्रशासनिक के रिक्त पदों पर तत्काल पदोन्नति आदेश निर्गत करने आदि मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में काली फीती बांध कर विरोध-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। मांगों पर गौर न किये जाने पर आंदोलन की रणनीती के तहत प्रदेश संगठन के निर्देश पर निर्णय लिया जायेगा। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रेश्वर नारायण थपलियाल, महामंत्री अनिल कुमार कौशल, सुखवीर रावत, यौवनकांत धीमान, गिरवीर सिंह नेगी, मुकेश भट्ट, बलवंत सिंह, खुशीराम, आकांक्षा, राजेंद्र सिंह, सुनील रावत, जावेद अली, विकास विष्ट, अभिषेक, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *