मिनिस्ट्रीयल कर्मी रहे कार्यबहिष्कार पर

Spread the love

विकासनगर। देहरादून प्रमुख अभियंता कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक भगवती प्रसाद सेमवाल को निलंबित कर दिया गया। उनके निलंबन को खिलाफ उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन में आक्रोश है। विरोध में जनपद देहरादून के मिनस्टीरियल कर्मियों ने तीन घंटे का कार्यबहिष्कार का निर्णय लिया है। साहिया लोनिवि के सभी मिनिस्टीरियल कर्मियों ने शुक्रवार को सुबह दस बजे से एक बजे तक तीन घंटे का कार्यबहिष्कार किया। इस दौरान उन्होंने प्रधान सहायक का निलंबन वापस लेकर उन्हें सम्मान पूर्वक बहाल करने की मांग की। कहा कि अगर तत्काल बहाली नहीं होती तो एसोसिएशन आंदोलन को बाध्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *