आंदोलन के लिए एकजुट हों मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी

Spread the love

देहरादून। उत्तरांचल फेडरेशन अफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन 21 सूत्रीय मांगों को लेकर आरटीओ कार्यालय परिसर में गेट मिटिंग की। इसमें कर्मचारियों से आंदोलन के लिए एकजुट होने की अपील की गई। सात दिसंबर को जिला स्तर पर होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने को कहा गया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। प्रांतीय अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल ने कहा कि कर्मचारियों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन स्तर पर कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक साकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष देवलियाल ने कहा कि कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। इसके लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। परिवहन विभाग मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बृजमोहन रावत ने कहा कि सात दिसंबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन को पूरी तरह सफल बनाया जाएगा। इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री मुकेश बहुगुणा, जिलाध्यक्ष मुकेश ध्यानी, विनोद चमोली, संजय भाष्कर, ललित मोहन रावत, हिमांशु, जमुना प्रसाद भट्ट, रविन्द्र राणा, सुमित नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *