मिनिस्टीरियल कर्मियों ने सीईओ के तबादले की मांग उठाई

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत में सीईओ और मिनिस्टीरियल कर्मचारियों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उत्तरांचल फेडरेशन मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने विद्यालयी शिक्षा के सचिव को पत्र भेज सीईओ का तबादला कराने की मांग की है। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल और महामंत्री मुकेश बहुगुणा ने विद्यालयी शिक्षा सचिव को पत्र भेजकर कहा है कि सीईओ ने जनपदीय मंत्री से अभद्रता की है। जिसे वह लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के खिलाफ इस तरह त्य राज्य हित में सही नहीं है। कहा कि 27 जुलाई को हुई बैठक में अपर निदेशक ने किसी भी कर्मी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने का आश्वासन दिया था मगर इस पर कोई अमल नहीं किया जा रहा है। संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों ने कहा कि सीईओ का बर्ताव कर्मचारियों के प्रति सही नहीं है। उन्होंने विद्यालयी शिक्षा के सचिव को पत्र भेज तत्काल सीईओ का चम्पावत से अन्य जगह तबादला करने की मांग उठाई है। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन को चेताया है। इधर, सीईओ जितेंद्र सक्सेना ने बताया कि किसी भी कर्मी के साथ अभद्रता नहीं की गई है। आरोप पूरी तरह निराधार हैं। नियमों के मुताबिक ही काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *