रक्षा मंत्रालय ने फर्मों की सूची की जारी

Spread the love

-इन फर्मों के साथ रक्षा सौदों को कर दिया गया है निलंबित
-नई सूची में अगस्ता वेस्टलैंड और उसकी मूल कंपनी लियोनार्डो को भी रखा बाहर
नई दिल्ली, एजेंसियां : रक्षा मंत्रालय ने रविवार को उन फर्मों की एक नई सूची जारी की जिनके साथ रक्षा सौदों को निलंबित कर दिया गया है या रोक दिया गया है या खरीद को प्रतिबंधित कर दिया गया है। नई सूची में अगस्ता वेस्टलैंड और उसकी मूल कंपनी लियोनार्डो को भी बाहर रखा गया है। बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में शर्तों के साथ उन पर से प्रतिबंध हटा लिया था।
समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक कुल 13 कंपनियां हैं जिनके साथ मंत्रालय ने सौदे को निलंबित या रोक दिया है। रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि इन फर्मों में आईडीएस, मारीशस : यूनिटेक एंटरप्राइजेज और अन्य शामिल हैं। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय ने इजरायल सैन्य उद्योग, निगम रक्षा, रूस और अन्य कुल छह फर्मों को भी प्रतिबंधित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *