नैनीताल से बरामद हुईं नाबालिग बालिकाएं, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा(। नगर क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग बालिकाओं के मामले में अल्मोड़ा पुलिस ने प्रभावी प्रयासों के बाद दोनों को नैनीताल से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। प्रकरण में पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। घटना विगत 11 नवंबर की है, जब दो नाबालिग बालिकाएं बिना जानकारी दिए घर से चली गईं। परिजनों ने 13 नवंबर को कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी, जिस पर धारा 140(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित तलाश और अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सतत खोजबीन शुरू की। सर्विलांस और पतारसी के आधार पर पुलिस 14 नवंबर को नैनीताल पहुंची और दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया। एक विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। बालिकाओं के बयान दर्ज होने के बाद मुकदमे में पोक्सो एक्ट की धारा 5/6 और बीएनएस की धारा 64 जोड़ी गई। कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने 15 नवंबर को बेस तिराहा क्षेत्र से पोक्सो मामले में आरोपित साहिल कुमार(19 वर्ष), पुत्र प्रताप राम, निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढुंगा, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *