दो माह से लापता नाबालिग को सकुशल किया बरामद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : फरवरी माह से लापता चल रही एक नाबालिग को एंटी ह्यमन ट्रैफिकिंग टीम ने सकुशल बरामद कर लिया है। स्वजनों के साथ काउंलिंग करवाने के बाद नाबालिग को सिम्मलचौड़ स्थित पुनर्वास केंद्र में दाखिल करवाया गया।
3 फरवरी 2026 को हरियाणा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री की गुमशुदा होने की तहरीर पुलिस को दी थी। जिसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को नाबालिग की उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने बिजनौर पहुंचकर नाबालिग को सकुशल बिजनौर बस स्टेशन से बरामद कर लिया। सीडब्लूसी की उपस्थिति में विवेचक व एंटी ह्यृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने किशोरी व स्वजनों की काउंसलिंग करवाई गई। बालिका ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वह नाराज होकर घर से चली गई थी व उसके साथ किसी भी प्रकार कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। वह बिजनौर में काम की तलाश में थी। लेकिन, पहचान पत्र न होने के कारण उसे काम नहीं मिला। बालिका ने परिजनों के पास जाने से इनकार करने पर उसे सुरक्षा के दृष्टिगत सिम्बलचौड़ स्थित पुनर्वास केंद्र में सुरक्षित दाखिल कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *