नाबालिग बरामद, आरोपी गिरफ्तार, बढ़ाई पोक्सो की धारा

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद के पैठाणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के पास से ही नाबालिग को भी बरामद किया गया है। जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने नाबालिग की खोजबीन के लिए एक पुलिस टीम का गठन कर शीघ्र ही पता लगाने के सख्त निर्देश पुलिस को दिए थे।
थाना पैठाणी के प्रभारी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बीती 2 दिसंबर को घर से लापता हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने पुलिस के पास 4 दिसंबर को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि एक युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसएसपी ने महिला दरोगा दीपिका बिष्ट की अगुवाई में पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने आरोपी से नाबलिग को पैठाणी के जितोली पुल से बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी मनोज की गिरफ्तारी भी की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पोक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *