नाबालिग हरिद्वार से सकुशल बरामद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पाबौ क्षेत्र से दो नाबालिगों के एक साथ घर से बिना बताएं चले जाने के मामले में पौड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे से पहले ही दोनों नाबालिगों को बरामद कर लिया। इस संबंध में परिजनों ने पाबौ चौकी में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने दोनों गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर परिजनों सुपुर्द किया। पुलिस टीम में एसआई सुनील पंवार, दीपक पंवार, सोमवीर, सोनम, बारुदत्त व रविन्द्र भट्ट आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *