क्षेत्र में नाबालिग धड़ल्ले से दौड़ा रहे दो पहिया वाहन

Spread the love

काशीपुर। पुलिस व परिवहन विभाग के द्वारा स्कूलों में बैठक के बाद भी नाबालिग बच्चे धड़ल्ले से दो पहिया वाहन दौड़ा रहे हैं। नाबालिग के द्वारा वाहन चलाने से हर समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। जिसके चलते राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की टीम समय-समय पर स्कूलों में जाकर बैठक करती है। जहां पर वह स्कूली बच्चों को दो पहिया वाहन न चलाने व यातायात से जुड़े कानून की जानकारी देती है। इसके बावजूद क्षेत्र में स्थित अलग-अलग स्कूलों में नाबालिक बच्चे स्कूटी और बाइक लेकर स्कूल में आते हैं और टुट्टी के बाद उस पर सवार होकर वापस घर जाते हैं। इस दौरान कई बार दुर्घटनाएं भी होती हैं। जिसके चलते राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि नाबालिग बच्चे ना तो लाइसेंस बनवा सकते हैं और ना ही सड़क पर वाहन दौड़ा सकते हैं। पुलिस और परिवहन विभाग समय-समय पर कार्रवाई भी करते हैं। लेकिन इसके बावजूद स्कूली बच्चे दो पहिया वाहनों का उपयोग करते आपको पूरे शहर में कहीं भी नजर आ जाएंगे। ट्रैफिक इंस्पेक्टर नरेंद्र मेहरा ने बताया कि समय-समय पर दो पहिया वाहन चलाते हुए बच्चों की गाड़ी का चालान किया जाता है। इसके अलावा कोर्ट का चालान भी किया जाता है। जो की 25 हजार रुपए तक है और गाड़ी को सीज भी किया गया। अगर इसके बाद भी बच्चे वाहन चला रहे हैं, तो आगे अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *