स्कूल के ऑफिस में शरारती तत्वों ने लगाई आग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : मॉडर्न पब्लिक स्कूल सतपुली में शुक्रवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे शरारती तत्व द्वारा स्कूल के ऑफिस में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। समय रहते आग पर काबू पाया गया, नहीं तो सभी स्कूली दस्तावेज जल सकते थे। स्कूल प्रबंधक ने इस मामले में थाने में तहरीर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
शुक्रवार देर सांय को मॉडर्न पब्लिक स्कूल सतपुली में आग लगने की सूचना एक व्यक्ति ने स्कूल प्रबंधक को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचकर प्रबंधक गिरीश खुगशाल और सहयोगियों ने आग को बुझाया गया। गनीमत रही कि आग को समय पर बुझा दिया गया, नहीं हो कार्यालय के समस्त दस्तावेज जलकर राख हो सकते थे। स्कूल प्रबंधक ने आग लगने की सूचना थाने में दी। वहीं पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच की गई। मौके से पेट्रोल की छोटी बोतल, जले हुए पर्दे निशानदेही के रूप में सुरक्षित रखे गए है। अपर उपनिरीक्षक सोहनलाल टम्टा ने बताया कि इस संबंध में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *