मार्ग निर्माण को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियां : नौटियाल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने कहा कि सरकार की गंभीरता से ही आज न्यायालय ने लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण को स्वीकृति दी है। लेकिन, कुछ लोग ऐसे हैं जो मार्ग निर्माण को लेकर भ्रांतियां फैला रहे है। कहा कि जनता के हित को देखते हुए गुणवत्ता के साथ मार्ग निर्माण करवाया जाएगा।
सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज गौरव नौटियाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मार्ग निर्माण का पेंच फंसा था। सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी ने सदैव मार्ग निर्माण को लेकर गंभीरता दिखाई। कहा कि लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग यहां की लाइफ लाइन है और सुप्रीम कोर्ट ने इसके निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है। लेकिन कुछ लोग इस सड़क को लेकर भ्रांतियां फैलाने का काम कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष नौटियाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की एकजुटता और दृढ़ संकल्प के चलते ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मार्ग को खोलने के पक्ष में निर्णय दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस मार्ग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं वो उनका अधिकार है लेकिन उनको सही चैनल के माध्यम से मांग करनी चाहिए। कहा कि विरोधी दल के लोग लगातार इसमें राजनीति करते आ रहे हैं,लेकिन जब-जब भाजपा सरकार रही इस मार्ग को लेकर गंभीरता से काम किया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए साथ आना चाहिए। इस मौके पर जिला महामंत्री सुरेंद्र आर्य, नगर अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शांता बमराड़ा, मोहन सिंह नेगी, ऋतिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *