बरातियों पर बदमाशों ने बरपाया कहर: महिलाओं पर भी बरसाए लाठी-डंडे

Spread the love

नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित पालम विहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को सेक्टर-22बी स्थित सामुदायिक केंद्र में पहुंचे बरातियों पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बरातियों के साथ मारपीट करने की सूचना मिलते ही पालम विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर युवक मौके से भाग चुके थे। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
गाड़ी को साइड देने पर हुआ विवाद
मामले में विवाद तब हुआ जब झाड़सा गांव से वाल्मीकि समाज की बरात मोलाहेड़ा गांव में गई थी। बरात की चढ़त के दौरान उसमें शामिल लोग नाच-गाने व गाजे-बाजे के साथ सड़क पर आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी में सवार युवकों का बरातियों के साथ गाड़ी को साइड देने पर विवाद हो गया।
बरातियों को धमका कर चले गए बदमाश
दूल्हे के रिश्तेदार किशन लाल ने बताया कि गाड़ी में सवार युवकों ने बरातियों को धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक मौके से चले गए। कुछ देर बाद युवक अन्य साथियों को लेकर सामुदायिक केंद्र पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *