लापता नाबालिग को बरामद कर परिजनों को सौंपा –

Spread the love

 

अल्मोड़ा। एक माह पूर्व पहले घर से गुम हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। लड़की के गुम होने से उसके परिजन बेहद परेशान चल रहे थे। यह लड़की प्रयागराज से बरामद हुई। रानीखेत तहसील के जैनोली क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग भतीजी के घर से कहीं चले जाने की गुमशुद्गी कोतवाली रानीखेत में दर्ज की थी। नाबालिग लड़की के लापता होने के बाद परिजनों ने उसे कई जगह तलाशा की, लेकिन कहीं उन्हें उसका पता नहीं चल सका। इधर मामले में एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देश पर इसके लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से गुमशुदा बालिका का पता लगा लिया और उसे शाहगंज, प्रयागराज इलाहाबार उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया। बालिका का लाकर पुलिस ने उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया। पुलिस टीम वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील सिंह बिष्ट, आरक्षी डुंगर सिंह नेगी, कमल गोस्वामी, मोहन बोरा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *