स्कूल को निकली नाबालिग छात्रा लापता, गुमशुद्गी

Spread the love

चम्पावत। बनबसा निवासी एक छात्रा स्कूल जाने के बाद शाम को वापस घर नहीं लौटी। लापता छात्रा के परिजनों ने पुलिस में गुमशुद्गी दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक बनबसा के चंदनी निवासी 16 वर्षीय स्कूल पढ़ने वाली छात्रा मंगलवार सुबह रोज की तरह घर से स्कूल को निकली। लेकिन देर शाम तक वापस न आने के बाद परिजनों ने ढूंढ खोज की तो उसका कोई सुराग नहीं लग सका। देर रात तक पता न चलने पर छात्रा के पिता ने बनबसा थाने में शिकायत की है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार गुमशुद्गी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि छात्रा की गुमशुद्गी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई है। बीते दो दिनों के भीतर बनबसा क्षेत्र की दो नाबालिक छात्राएं लापता हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *