लापता किशोरी बरामद, युवक गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। ढाई माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी को कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही किशोरी को ले जाने वाले राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार किया है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि 28 नवंबर 2025 को रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों ने बगवाड़ा क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत लखबीर सिंह पुत्र प्रदीप निवासी जनपद गंगानगर, राजस्थान के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप था कि युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच उपनिरीक्षक प्रियांशु जोशी को सौंपी गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सुरागों के आधार पर आरोपी और नाबालिग की तलाश करते हुए युवक को राजस्थान से गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। सीओ ने बताया कि नाबालिग का मेडिकल परीक्षण व बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं आरोपी युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *