चमोली : रुद्रनाथ ट्रैक रूट पर गुरुवार को लापता हुआ ट्रैकर को एनडीआर, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुक्रवार को सुरक्षित ढूंढ निकाला। ट्रैकर दिल्ली के रहने वाले आकाश गुप्ता हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दकिशोर जोशी ने बताया गुरुवार को 49 सदस्यीय दल रुद्रनाथ ट्रैक पर गया था। दल का एक सदस्य दिल्ली निवासी आकाश गुप्ता टीम से बिछड़ गया था। इसकी जानकारी मिलने पर एनडी आर, एसडीआरएफ और पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। रैक्स्यू अभियान के बाद शुक्रवार को टीम से बिछुड़े आकाश गुप्ता को सुरक्षित ढूंढ निकाला गया है। (एजेंसी)