जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत एक वार्ड से गुमशुदा हुई महिला को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया है।
मामले में कुछ दिन पूर्व महिला के पति की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। रिश्तेदार व अन्य परिचितों से जानकारी जुटाने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। तहरीर मिलने के बाद एएचटीयू ने महिला की तलाश शुरु कर दी थी। मंगलवार को महिला को देहरादून से सकुशल बरामद कर उसके स्वजनों को सौंपा गया।