गुमशुदा महिला हिमाचल प्रदेश से बरामद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पुलिस ने पैठाणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुमशुदा महिला को बिलासपुर हिमाचल प्रदेश से बरामद कर लिया है। महिला बीती 15 दिसंबर से लापता थी। गुमशुदगी महिला के पति ने दर्ज कराई थी।
पैठाणी थाना प्रभारी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि बीती 15 दिसंबर को थाना क्षेत्र के सलोन गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 26 साल की पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। महिला के पति ने बताया था कि उनकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गयी है। महिला की गुमशुदगी होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने टीम का गठन किया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल, सीओ प्रेम लाल टम्टा व पैठाणी थानाध्यक्ष वीरेन्द्र रमोला आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस ने पूछताछ कर गुमशुदा महिला को बिलासपुर हिमाचल प्रदेश से सकुशल बरामद किया। पुलिस के अनुसार सरिता देवी अपनी इच्छा से हिमाचल गई थी। महिला के दो बच्चे भी हैं। बताया कि महिला अपने किसी परिचित के साथ हिमाचल में ही काम कर रही थी। जिसके बाद पुलिस महिला को अपने साथ पैठाणी लाई और न्यायालय में महिला की गवाही देने के बाद उसे सकुशल पति के हवाले कर दिया गया। पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी प्रेमचंद, आरक्षी नवाब हैदर, प्रियंका आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *