मिशन 2022 की तैयारियों के लिए गांवों में पहुंचने का संकल्प

Spread the love

बागेश्वर। भाजपा ग्रामीण मंडल की संपन्न बैठक में कार्यकर्ताओं ने चुनाव तैयारी में जुटने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक व मुख्य वक्ता शेर सिंह गड़िया ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएं। विधायक चंदन दास ने कहा कि भाजपा ने ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह टंगणियां की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता बीसूका के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है कि वह दोबारा भाजपा को प्रदेश की सत्त सौंपेगी। विधायक चंदन दास ने कहा कि भाजपा ने पांच साल में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं जिन्हें जनता जानती है। कहा कि इस बार भाजपा प्रदेश में साठ से अधिक सीटें लाएगी। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने को कहा। मंडल प्रभारी बालम सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक घर तक कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। संचालन मंडल महामंत्री खड़क दफोटी व नंदन सिंह रावत ने किया। इस दौरान सह प्रभारी जीवंती कांडपाल, इंद्र सिंह फर्स्वाण, एडवोकेट कुंदन सिंह परिहार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह परिहार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *