जिले के 665 स्कूलों में चलेगा मिशन कोशिश-टू

Spread the love

चम्पावत। जिले के सभी स्कूलों में प्रथम तिमाही मिशन कोशिश-टू विद्यासेतु कार्यक्रम के तहत गोष्ठी हुई। जिसमें मिशन कोशिश को सफल बनाने पर चर्चा की गई। डायट सभागार में आयोजित गोष्ठी में प्रभारी डायट प्राचार्य दिनेश खेतवाल ने बताया कि मिशन कोशश-टू विद्यासेतु कार्यक्रम जिले के हर स्कूल किया जाएगा। जिसमें जिले के 665 प्राथमिक से माध्यमिक स्तर के स्कूल शामिल हैं। सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि यह कार्यक्रम निदेशक एआरटी सीमा जौनसारी के दिशा निर्देशन किया जा रहा है। जिसकी समीक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मेहरबान सिंह बिष्ट, राज्य समन्वयक सुनील भट्ट और एससीईआरटी प्रवक्ता विनय थपलियाल ने सभी विकास खंड में जाकर की है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नौनिहालों की पूर्व की कक्षाओं के सीखने के स्तर को वर्तमान स्तर से जोड़ना है। इस मौके पर डीईओ बेसिक अशोक गुंसाई, डायट प्रवक्ता नवीन उपाध्याय, कमल गहतोड़ी, ड़ अनिल मिश्रा, मनोज भाकुनी, राकेश आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *