विधायक और जिपंअ ने की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपर सचिव से वार्ता

Spread the love

रुद्रप्रयाग। भाजपा जनप्रतिनिधियों ने अपर सचिव स्वास्थ्य के साथ जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी संभावनाओं पर चर्चा की। इस मौके पर जिला चिकित्सालय के दो स्थानों पर संचालित होने से मानव संसाधन की कमी के चलते पेश आ रही दिक्कतें को दूर करने पर जोर दिया गया। जीएमवीएन तिलवाड़ा स्थित विश्राम गृह में विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमर देई शाह ने अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर से जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी संभावनाओं पर चर्चा की। जिसमें जिला चिकित्सालय के दो स्थानों पर संचालित होने से पेश आ रही परेशानियों के समाधान के लिए मानव संसाधन बढ़ाने पर जोर दिया। इसके साथ ही जखोली ब्लक के गैठाना में स्वास्थ्य उपकेंद्र के स्थापना करने सहित अन्य मांगों पर भी चर्चा की गई। तीन दिवसीय भ्रमण के अंतिम दिन स्वास्थ्य अपर सचिव ने जिला चिकित्सालय, पीएचसी तिलवाड़ा, घोलतीर, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर रतूड़ा का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत अभियान में संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से वार्ता कर आभा आईडी, टीबी मुक्त ग्राम आदि अभियानों की प्रगति को जाना,तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओ के बारे में भी बात की।इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा महावीर पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचसीएस मर्तोलिया मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *