विधायक अरोरा ने किया शैलजा फार्म का निरीक्षण

Spread the love

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने इंटर कलेज निर्माण को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ गंगापुर रोड स्थित शैलजा फार्म पर नगर निगम की जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया। सोमवार को निरीक्षण के दौरान विधायक अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर में 1952 अदित्यनाथ झा कलेज के बाद कोई सरकारी इंटर कलेज का निर्माण नहीं हुआ है। 2006 में जीजीआईसी बालिका कलेज का निर्माण प्रीत विहार में हुआ था, लेकिन यहां सिर्फ बालिकाएं ही शिक्षा ग्रहण करती हैं। सिडकुल आने से यहां की आबादी चार लाख से भी अधिक हो गयी है जिसको देखते हुए ट्रांजिट कैम्प, जगतपुरा, मुखर्जीनगर, संजय नगर खेड़ा, खेड़ा, शिवनगर, गड्ढा कालोनी के लोगों को शिक्षा ग्रहण करने के लिये दो से ढाई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। ऐसे में शैलजा फार्म पर स्कूल बनना जरूरी है। स्कूल का मामला शासन में विचाराधीन से इसे पर कार्रवाई को प्रयास किये जाएंगे। विधायक बनने बाद से ही उनके एजेंडा में ट्रांजिट कैम्प और उसके आसपास के क्षेत्र के बच्चों के लिये एक सरकारी इंटर कलेज का निर्माण शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र के विकास को लेकर सदैव कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, खंड शिक्षा अधिकारी ड़ राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, सुरेश कोली, राधेश शर्मा, किरण राठौर, प्रेमपाल, प्रीत ग्रोवर, मयंक कक्कड़, किरन विर्क, ष्ण पाल, मदन दिवाकर, राजेन्द्र राठौड़, रोबिन विश्वास, सोनू वर्मा, हीरा लाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *