विधायक बंशीधर भगत 4 दिन के लिए आइसोलेट

Spread the love

 

हल्द्वानी। कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत ने बताया कि पिछले दिनों विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान बारिश में भीग जाने के कारण उन्हें सर्दी, जुकाम और खांसी की शिकायत हो गई। जिसके बाद चिकित्सकों ने कुछ दिनों तक आइसोलेट होकर आराम करने का परामर्श दिया। डक्टरों के परामर्श के बाद एहतियात के तौर उन्होंने खुद को चार दिनों के लिए आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने संक्रमण के खतरे को देखते हुए अपने आवास में लगने वाले जनता दरबार कार्यक्रम को भी 4 दिनों तक स्थगित कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *