विधायक बेहड़ ने किया बंडिया -पावर हाउस मार्ग का शिलान्यास

Spread the love

रुद्रपुर। विधायक तिलकराज बेहड़ ने सोमवार को बंडिया चौराहे से पावर हाउस को जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इस डेढ़ किमी लम्बी हॉट मिक्स सड़क का निर्माण 70 लाख रुपये की लागत से उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी से कराया जाएगा। बंडिया चौराहे पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक बेहड़ ने बताया कि वर्तमान में सड़क का निर्माण कार्य बंडिया चौराहे से पावर हाउस मोड़ तक किया जा रहा है। भविष्य में वह इस सड़क को नमक फैक्ट्री डैम तक विस्तारित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। क्षेत्र की छह महत्वपूर्ण सड़कों को निर्माण के लिए चयनित किया गया है। इनमें पनचक्की फार्म – गोलू मंदिर मार्ग, सिरौली कला – रेलवे फाटक मार्ग, दोपहरिया- पटेरी मार्ग, किच्छा-सुनहरा मार्ग, सिरौली-पंतपुरा पटेरी अंजनिया मार्ग, पंजाबी सभा-गुरुकुल स्कूल मार्ग शामिल है। इन सड़कों की मांग लंबे समय से की जा रही थी। स्थानीय लोगों ने विधायक बेहड़ का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सालेह सबात, दर्शन कोली, रामबाबू, राजीव चौधरी, जीवन जोशी, सुनीता कश्यप, हरभजन सिंह गुर्जर, गुरचरण सिंह, महेंद्र सिंह, दिलीप बिष्ट, दानिश मलिक, बलविंदर धांजू, लियाकत अली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *