दरऊ चौक पर कट की मांग को लेकर विधायक बेहड़ ने दिया धरना

Spread the love

रुद्रपुर। दरऊ चौक पर कट की मांग को लेकर विधायक तिलकराज बेहड़ ने रविवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने एनएचएआई के खिलाफ नारेबाजी की और परियोजना निदेशक का पुतला फूंका। बेहड़ ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने दरऊ चौक का कट बंद कर एनएच पर 200 मीटर की दूरी पर अस्थाई कट बना दिया है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चौक का कट नहीं खोला गया और चौराहा नहीं बनाया गया, तो अप्रैल के पहले हफ्ते में वह बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ एनएचएआई कार्यालय पर धरना देंगे। धरना में बड़ी संख्या में कांग्रेसी और स्थानीय व्यापारी शामिल हुए। बेहड़ ने मुख्य चौराहे को बंद करना यातायात नियमों के विपरीत बताया और गोल चक्कर, स्पीड ब्रेकर, रेड लाइट, यातायात नियम के बोर्ड और पुलिस की नियुक्ति की मांग की। उन्होंने चौराहे के चारो तरफ यातायात के नियम के बोर्ड लगाने और यातायात पुलिस की नियुक्ति का सुझाव दिया। यहां राजेश प्रताप सिंह, दर्शन कोली, सुनील कुमार सिंह, ओम प्रकाश दुआ, गुलशन सिंधी, बंटी पपनेजा, नजाकत खान, दानिश मलिक, सुनीता कश्यप, एनयू खान, जगरुप सिंह गोल्डी, छोटेलाल कोली, दलीप बिष्ट, राजीव अग्रवाल, संतोष ठाकुर आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *