चीनी मिल की पेराई शुरू नहीं होने पर विधायक बेहड़ ने दिया धरना

Spread the love

 

रुद्रपुर)। चीनी मिल की पेराई शुरू नही होने पर विधायक तिलकराज बेहड़ ने कांग्रेसियों के साथ मिल के अंदर धरना दे दिया। इस दौरान उन्होंने मिल प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बीती छह दिसंबर को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने चीनी मिल के नवीन पेराई सत्र का औपचारिक शुभारंभ किया था। उस दिन पेराई शुरू नही होने पर विधायक तिलकराज बेहड़ ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ केन कैरियर में धरना देते हुए तुरंत पेराई शुरू करने की मांग की थी। इस पर चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने विधायक बेहड़ को आठ दिसम्बर को पेराई शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया था। आठ दिसम्बर को भी पेराई शुरू नही होने पर विधायक बेहड़ सेकड़ो कांग्रेसियों के साथ मिल के अंदर दरी बिछा कर धरने पर बैठ गए। बेहड़ ने आरोप लगाया कि मरम्मत के नाम पर चीनी मिल में लगाये गए करोङो रुपये का गन्ना मंत्री पर मिल प्रबंधन ने भ्रष्टाचार किया है। मुख्य अभियंता डीसी पांडेय ने विधायक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विधायक पेराई शुरू करने की मांग पर अड़े रहे। धरना देने वालो में पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, गौरव बेहड़, ओम प्रकाश दुआ, रामबाबू, दलीप सिंह बिष्ट, गुड्डू तिवारी, गणेश उपाध्याय, नजाकत खान, छोटू कोली, संतोख सिंह, गुड्डू तिवारी, सुनीता कश्यप, जगरूप सिंह गोल्डी ताहिर मालिक, अक्षय बाबा, रंजीत सिंह, मो आरिफ आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *