कार्यकर्ताओं संग विधायक भरत चौधरी ने खेली होली

Spread the love

रुद्रप्रयाग। होली को लेकर भाजपा विधायक भरत सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर में होली खेली। इस दौरान नए बस अड्डे से लेकर मुख्य बाजार होते हुए पेट्रोल पंप तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलते हुए लोगों को शुभकामनाएं दी। ढोल नगाड़ों के साथ उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर रंग बिखेरा।
हाल ही विधानसभा चुनाव में जोरदार जीत दर्ज करने के बाद भाजपा के पास खुशी मनाने का यह पहला मौका था। कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में विधायक भरत सिंह चौधरी के साथ नगर में घूमकर रंगों का इस पर्व को उत्साह से मनाया। विधायक ने नगर में व्यापारियों से मुलाकात करते हुए होली की शुभकानाएं दी। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, अजय सेमवाल, सुरेंद्र बिष्ट, सुनील नौटियाल, सभासद सुरेंद्र रावत, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंकुर खन्ना, नगर अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, विक्रांत चौधरी, अमित प्रदाली, हरि सिंह बिष्ट, द्गिम्बर रमलवाण, रोशन झा, बुद्घिबल्लभ थपलियाल, विकी कप्रवान, ओमप्रकाश बहुगुणा, विक्रांत खन्ना, विपिन खन्ना, रघुवीर कठैत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *