विधायक जाती ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के घर की काटी बिजली

Spread the love

रुड़की()। अघोषित बिजली कटौती से नाराज झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने मंगलवार सुबह ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता अनुपम सिंह, अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत, अधिशासी अभियंता विनोद पांडेय के घर की बिजली काट दी। बाद में निगम के कर्मचारियों ने फिर से बिजली के कनेक्शन जोड़े। इधर, ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने इसकी निंदा कर विधायक के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर दी है। झबरेड़ा विधायक विरेंद्र जाती मंगलवार सुबह अपने समर्थकों के साथ रुड़की पहुंचे। उनके समर्थक सीढ़ी और कटर भी साथ में लाए थे। विधायक जाती ने सबसे पहले बोट क्लब में अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत के सरकारी आवास पर जाकर उनकी बिजली काटी। उसके बाद अधिशासी अभियंता ग्रामीण विनोद पांडेय के सांई मंदिर के नजदीक घर पर जाकर उनकी बिजली काटी। इसके अलावा मुख्य अभियंता अनुपम सिंह के घर की बिजली काटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *