विधायक चौधरी ने किया नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण

Spread the love

रुद्रप्रयाग। राजकीय इण्टर कालेज कैलाश बांगर के नवनिर्मित भवन का रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने लोकार्पण किया है। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं। इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने विधायक निधि से विद्यालय को पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने विद्यालय के मंच निंर्माण की घोषणा की है। विशिष्ट अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, सांसद प्रतिनिधि कुलेन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष जखोली मेहरबान रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग विनोद प्रसाद सेमल्टी ने जनपद के सुदूरवर्ती गांव में स्थित विद्यालय में बेहतर शैक्षिक स्तर पर शिक्षकों व अभिभावकों की सराहना की है। प्रधानाचार्य डा़संदीप शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की प्रगति आख्या रखी। इस मौके पर सम्पूर्णानन्द सेमवाल, मोर सिंहप्रधान खलियाण विछना देवी,प्रधान गेठाणा सरवीर मेगवाल, क्षेपंस पुष्पा देवी रौथाण,प्रधान मुन्याघर सुशील कुमार,प्रधान पुजारगाव राम प्रसाद भट्ट, प्रधान लस्विाल्टा नरेन्द्र रावत,मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा संजय नेगी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, नरेन्द्र पंवार, आन्दोलनकारी कमल मेगवाल, रिटायर्ड प्रधानाचार्य राजेन्द्र सेमवाल,अभिभावक संघ अध्यक्ष महादेव पन्त,प्रबन्धन समिति अध्यक्ष विनोद राणा,राजपाल राणा,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख चौन सिंह पंवार,वासुदेव मन्दिर समिति सचिव गंगाराम भट्ट,पत्रकार हिमांशु सेमवाल,टीकाराम भट्ट, सज्जन नेगी, पूर्व प्रधान रमेश राणा सहित अभिभावक व छात्र छात्राएं उपस्थिति थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *