रुद्रप्रयाग। जनपद के जखोली क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुए नुकसान के चलते रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों से मुलाकात कर उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिया। साथ ही जिला प्रशासन को शीघ्र प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं बहाल करने को कहा।