विधायक चौहान ने किया क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Spread the love

विकासनगर। क्षेत्रीय विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि कोविड महामारी के दौर में एक ओर प्रदेश सरकार जनता की जिंदगी बचाने के लिए अस्पतालों में सुविधाएं विकसित कर रही है। वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों को भी अनवरत जारी रखा जा रहा है। सोमवार को विधायक क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में निर्माण करने के निर्देश दिए। सोमवार को विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ भोजावाला में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि एक बार बनी सड़क से दस साल तक स्थानीय लोगों को निर्बाध यातायात की सुविधा मिलनी चाहिए। इसके बाद विधायक ने केशर बाग में निर्माणाधीन संपर्क मार्गों का निरीक्षण करने के साथ ही स्थानीय लोगों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण काल में भी प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों की गति को बनाए रखा है। पछुवादून में इन दिनों भी कई विकास कार्य गतिमान हैं। कहा कि मजदूरों की कमी के कारण विकास कार्यों की गति कुछ धीमी हुई है, लेकिन किसी भी निर्माण कार्य को रोका नहीं गया है। सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा। इस दौरान गौरव शर्मा, सूरत सिंह, अंकित जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *