विधायक चुफाल ने महिलाओं को बांटे गैस कनेक्शन

Spread the love

 

पिथौरागढ़। डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल ने बडालू में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को उज्जवला गैस कनेक्शन वितरित किए। शुक्रवार को बडालू में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चुफाल ने कहा कि भाजपा सरकार की इस योजना से गांव में चूल्हे पर खाना बनाने वाली ग्रामीण महिलाओं को धुएं से निजात मिलेगी और शरीर स्वस्थ रहेगा। ईंधन की व्यवस्था करने की आ रही परेशानी,बरसात में गीली लकडी सहित अन्य समस्याओं से टुटकारा मिलेगा। इस दौरान लोगों ने सड़क,स्वास्थ,पानी सहित अन्य समस्याओं के बारे में विधायक को बताया। इस दौरान दिवाकर जोशी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *