जसपुर में विधायक ने कांग्रेसियों संग किया सत्याग्रह

Spread the love

काशीपुर। अग्निपथ योजना के खिलाफ विधायक संग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर योजना वापस लेने की मांग की। सोमवार को विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह किया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि सेना में अग्नि पथ योजना लागू करने से देश की सुरक्षा को खतरा है। इससे युवाओं का मनोबल टूटेगा। इस योजना को लाकर केंद्र सरकार युवाओं के साथ छल कर रही है। यहां गजेंद्र चौहानए इख्त्यार बबलूए शाहनवाज हुसैनए सुखवीर सिंहए दूल्हे खांए नौशाद सम्राट ए मोण् नाजिमए राजेंद्र बिट्टूए एआफताब अंसारीए हनीफ प्रधानए राहुल गहलोतए रंजीत सिंहएनासिर हुसैनए डण् शुभ चंदए हिमांशु आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *