वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर जन जागरण अभियान में जुटे विधायक गजेंद्र यादव.

Spread the love

नई दिल्ली, देश में एक राष्ट्र, एक चुनाव (वन नेशन, वन इलेक्शन) के सपने को साकार करने के लिए महरौली के विधायक श्री गजेंद्र यादव ने जन-जागरुकता अभियान को बड़े स्तर पर गति दी है। इसी कड़ी में शांति देवी एजुकेशनल चैरिटेबल सोसाइटी द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामबीर सिंह विधूड़ी ने कहा कि “वन नेशन, वन इलेक्शन की नीति लागू होने से देश का अत्यधिक पैसा और समय बचेगा, जिससे विकास की गति और तेज होगी। हर साल होने वाले अलग-अलग चुनावों से शासन व प्रशासन का ध्यान भटकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महरौली विधायक और वन नेशन, वन इलेक्शन के दिल्ली संयोजक गजेंद्र यादव ने कहा कि “1952 से 1967 तक भारत में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी की सत्ता की लालसा और साजिशों के चलते देश के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा और चुनावों का चक्र असंतुलित हो गया। अब समय आ गया है कि फिर से देश एकमत होकर इस प्रणाली को अपनाए। उन्होंने आगे कहा कि “वन नेशन, वन इलेक्शन से न केवल देश को आर्थिक रूप से फायदा होगा, बल्कि प्रशासनिक स्थिरता, दीर्घकालिक विकास योजनाओं का क्रियान्वयन, जनता की भागीदारी में बढ़ोतरी और चुनावी खर्च में भारी कटौती भी सुनिश्चित होगी। निवर्तमान निगम पार्षद आरती सिंह, महिला महामंत्री ऊषा शर्मा, मुल्तान सभा अध्यक्ष एकलव्य कालरा, सरपरस्त भगवान दास तनेजा, महरौली आरडब्लूए अध्यक्ष गौरव सचदेवा, वार्ड 2 अध्यक्ष हेमराज अत्री, । कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक राष्ट्र, एक चुनावÓ के सपने को जन-जन तक पहुंचाना और लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाना। विधायक गजेंद्र यादव के नेतृत्व में यह अभियान महरौली विधानसभा क्षेत्र में लगातार चलाया जा रहा है, जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *