विधायक ने दी शिशु मंदिर को बस की सौगात

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विकास मार्ग पौड़ी को विधायक राजकुमार पोरी ने बस की सौगात दी है। गुरूवार को आयोजित स्कूल बस भेंट कार्यक्रम में विधायक ने स्कूल बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विधायक ने विद्यालय प्रबंधन समिति और विद्यालय के प्रधानाचार्य को बस की चाबी सौंपी।
विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में छात्रों को संस्कार युक्त जीवन जीने की शिक्षा दी जाती है। उत्तम चरित्र और अच्छी सोच के व्यक्तित्व का निर्माण को लेकर विद्यालय अच्छा काम कर रहा है। बताया कि विद्यालय की मांग के अनुसार विधायक निधि से दूर दराज से आने वाले छात्रों की सुविधा को देखते हुए आज विद्यालय में बस सेवा संचालन शुरू कर दी गई है। बताया कि इससे विद्यालय में दूर दराज के क्षेत्र से पढ़ने आने वाले छात्रों को विद्यालय आवागमन में सुविधा होगी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश नौडियाल, प्रबंधक दिनेश खर्कवाल, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष संगीता रावत, कोषाध्यक्ष मातंग मलासी, व्यवस्थापक दिनेश खर्कवाल, अधिवक्ता आशीष जदली, प्रधानाचार्य राकेश कुमार नौडियाल, राजमती देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिमली संजय मंमगाई आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *