प्रधानों से की जनसेवा की भावना से कार्य करें करने की अपील
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शुक्रवार को ब्लॉक सभागार कल्जीखाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को स्मृति चिन्ह भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रधानों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक काम किए है। कहा कि वह गरीब और असहाय लोगों के लिए कार्य पहले करें है और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाना है। कहा कि सरकार ने पंचायत में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है, उसके बावजूद भी अनारक्षित सीटों से भी प्रधान निर्वाचित होकर आए है। इससे मालूम होता कि महिलाएं पंचायतों में अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव की सरकार में निर्वाचित होने वाले कई प्रधान लगातार दूसरी और तीसरी बार भी निर्वाचित होकर आए है। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर कार्य किए होंगे जिस कारण जनता उन्हें बार-बार असवर प्रदान कर रही है। विधायक ने कहा कि नव निर्वाचित प्रधानों को पुराने अनुभवी प्रधानों से भी सीखने की जरूरत है। ताकि वह अपनी ग्राम सभा में विकास कार्य कर सके। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक डुकलान, मंडल महामंत्री रविंद्र बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि मनोज नैथानी, राकेश मोहन, वीरेंद्र बिष्ट, धनवान सिंह, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती यशोदा, राकेश नौडियाल, श्रीमती यशोदा देवी, पूर्व प्रधान जयवीर रावत, रमेश चंद्र शाह, ग्राम प्रधान मदन सिंह रावत, श्रीपाल नेगी, चंद्र प्रकाश खर्कवाल, अशोक रावत, रोशनी देवी, मीना धस्माना, बबीता देवी सहित लगभग 85 ग्राम पंचायत प्रधान मौजूद थे। संचालन सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व प्रधानाचार्य राकेश नौडियाल ने किया।
विकास कार्य समय पर पूर्ण न होने पर विधायक नाराज
विधायक निधि के कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने पर विधायक राजकुमार पोरी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों को समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को कल्जीखाल ब्लॉक सभागार में सम्मान समारोह के बाद विधायक ने ब्लॉक कार्यालय के संबंधित पटल पर जाकर विधायक निधि के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली और समय पर कार्य और भुगतान न होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कहा कि विकास कार्य निर्धारित समय पर गुणवत्ता के साथ पूरे होने चाहिए।