विधायक ने किया मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : डौलियाखाल स्यालखेत मोटरमार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। विधायक लैंसडौन दिलीप रावत ने इसका विधिवत शुभारंभ किया। विधायक दिलीप रावत ने कहा कि सरकार गांव व ग्रामीणों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ रही है। प्रदेश का विकास तभी सम्भव है जब गांव विकसित होगें। उन्होंने कहा कि लैंसडौन विधानसभा के सभी गांवों को स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कें, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है, ताकि लोगों का जीवन सरल बन सके। विधायक ने कहा कि इस मोटर मार्ग के निर्माण से चोरगढ़ तल्ला, स्यालखेत व छिटोली तीन गांवों के लोगों को सड़क यातायात सुविधा का लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख ललित पटवाल, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रताप, तेजपालसिंह, मनीष पटवाल, ग्राम प्रधान चोरगढ़ तेजपाल रावत सहित ग्रामीण मौजूद रहे। यातायात सुविधा शीघ्र मिलने की उम्मीद करते हुए ग्रामीणों ने विधायक दिलीप रावत का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *