विधायक ने लालपुर, छिनकी में किया सड़कों का लोकार्पण

Spread the love

रुद्रपुर। विधायक तिलकराज बेहड़ ने लालपुर और ग्राम छिनकी में 10 लाख रुपए की लागत से बनीं सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया। बुधवार को लालपुर में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में बेहड़ ने कहा कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने भेदभाव के आधार पर कार्य कराए थे, लेकिन वह हमेशा भेदभाव और जातिवाद से ऊपर उठकर विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हैं। इस दौरान सरवर यार खान, गुड्डू तिवारी, राजीव जग्गी, गोल्डी मुंजाल, अशोक चुघ, अजीत सचदेवा, गुरदास कालड़ा, जमील अहमद, ड़ गिल, नित्यानंद पालीवाल, धर्मेंद्र सिंधी, भानू वासवानी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *