डामरीकरण कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण

Spread the love

हल्द्वानी। विकासखंड के बानना जमरानी में चल रहे मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद विधायक कैड़ा ने कहा कि जमरानी के बानना में सात किमी सड़क में डामरीकरण न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से बरसात में किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने में भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। समस्या के मद्देनजर पूर्व में लोनिवि की तरफ से मार्ग में डामरीकरण की डीपीआर शासन को भेजी गई थी। शासन से 1़22 करोड़ की राशि स्वीत होने के बाद डामरीकरण का कार्य कार्य शुरू कराया गया। विधायक ने कहा कि डामरीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को गुणवत्ता का विशेष खयाल रखे जाने के निर्देश दिए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *